फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 कोरोना पॉजिटिव मरीज और ्मिले

विज्ञापन
फोटो-15 व 15 आर- चित्रकूट के राजापुर में हाटस्पाट बनाने के पूर्व तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम राहु? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर/शिवरामपुर। जिले में गुरुवार देर शाम को कोरेाना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ गई। लैब से जांच की 30 रिपोर्ट आईं, जिसमें 11 पॉजिटिव मरीज मिले। यह सभी प्रवासी कामगार हैं, जो कुछ दिन पूर्व दिल्ली व महाराष्ट्र से आए थे। क्वांरटीन सेंटर से ही इनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है। इसमें 74 प्रवासी कामगार हैं। 70 नए सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि देर शाम आई जांच रिपोर्ट के आधार पर राजापुर, भरतकूप, भारतपुर, चांदी पहाड़ी के एक-एक, शिवरामपुर खुटहा के दो, इटखरी के चार व भैसोैंधा के एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इन सभी को बांदा अस्पताल भेजा गया है। इनमें से एक महिला भी है। इनमें से कुछ दिल्ली से आने के बाद घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें जांच के लिए मानिकपुर अस्पताल लाया गया था। जांच को 70 नये सैंपल जांच को भेजे गए हैं। 30 मरीजों मिली रिपोर्ट में 19 की रिपोर्ट निगेटिव रही।
उन्होंने बताया कि कुल मरीजों की संख्या 88 हो गई है, जिसमें 62 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 24 हैं, जिनका बांदा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। गुरुवार को रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजापुर, भैसौंधा, इटखरी, खुटहा व चांदी गांव को हॉटस्पॉट बना दिया है। इन गांव के प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कराकर पुलिस टीम तैनात की गई है। कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों में 10 दिल्ली व एक महाराष्ट्र से लौटा था। इन सबको शिवरामपुर शेल्टर होम में रखा गया था। इनके परिजनों के भी सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। इसके अलावा गांवों को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें