फोटो-10- हाइवे किनारे मऊ से राजापुर के मार्ग की कुछ ऐसी है हालत कि सड़क पर भरे पानी के बीच से राहगीरो?
- फोटो : CHITRAKUTT
रामनगर(चित्रकूट)। मऊ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे लालता रोड की हालत जर्जर हो गई है। बालू ढोने वाले ट्रकों के चलते सड़क पर कई स्थानों में बडे़-बडे़ गड्ढे हो गए है। इसमें बारिश का पानी भर गया है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 35 से लालता रोड़ सटी है, जो राजापुर तक जाती है। यह सड़क 35 किलोमीटर की है। सड़क से अधिकांश ट्रक बालू व खनिज ढोने वाले निकलते हैं। ओवर लोड ट्रकों के आवागमन की वजह से सड़क कई जगह पर उखड़ गई है। कुछ स्थानों पर बडे़ बडे़ गड्ढे हो गए है। इसमें बारिश का पानी भरा गया है, जिससे वाहनों व लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है।
बरिया ग्राम पंचायत व पिपरौंध गांव के पास सड़क की हालत ज्यादा खराब है। क्षेत्र के अंकुर चौधरी, रमेश प्रसाद, कमलेश सिंह समेत तमाम ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क की हालत और अधिक खराब हो जाती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड अरविंद कुमार ने बताया कि दो किमी सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। बजट न आने के कारण आगे का कार्य रुक गया है।