फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छीना चीन के राष्ट्रपति का पुतला

विज्ञापन
फोटो-12- नयागांव क्षेत्र के प्रमोदवन के पास चीन का पुतला फूंकते अभाविप के कार्यकर्ता - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर/खोही। भारतीय सैनिकों पर की गई चीन की सेना की कार्रवाई से लोगों को गुस्सा है। मानिकपुर व नयागांव प्रमोदवन के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। वहीं, मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे पर बिना अनुमति के चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकने पहुंचे अभाविप कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हुई। पुलिसकर्मियोें ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में अभाविप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकने ट्रैफिक चौराहे पर पहुंचे। वहां कोतवाली पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। पुतला फूंकने की जिद पर अड़े कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई। पुलिसकर्मियों ने आखिर में पुतला छीन लिया। इस दौरान पुष्पेंद्र गर्ग, वैभव मिश्रा, प्रमोद तिवारी मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के गलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर अभाविप के नगर मंत्री रोहन शुक्ला, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, तहसील संयोजक दीपक त्रिपाठी, नगर संयोजक अभिषेक त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। नयागांव थाना क्षेत्र के प्रमोदवन के पास अभाविप कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका। इस मौके पर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष ओमराज तिवारी, नगर मंत्री विवेक मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष धीरज शिवहरे आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो-13- शहर के ट्रैफिक चौराहे के पास चीन का पुतला फूंकने पहुंचे अभाविप के कार्यकर्ताओं से पुतला छी- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें