फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो- 12 - चोरी में पकड़े गए तीन आरोपी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा गोकुलपुर गांव निवासी प्रमोद 29 मई को पत्नी को मायके छोड़ने बबेरू, बांदा गए थे। रात में बंद घर से चोरो ने दरवाजे का ताला तोड़कर 50 हजार के जेवरात व बर्तन पार कर दिए थे। चार जून शुक्रवार को घर लौटने पर प्रमोद को घटना की जानकारी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली में सीओ सिटी रजनीश यादव ने बताया कि सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दुर्गा, सोनू , कलुवा उर्फ अजय सभी निवासी चितरा गोकुलपुर की निशानदेही पर जेवरात व बर्तन बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों में दुर्गा व सोनू पहले भी चोरी मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें