फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आई ट्रूनेट मशीन, होगी कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पहुंच गई। इस मशीन से कोरोना की जांच होगी। मशीन के संचालन के लिए सीएमओ कार्यालय में जूम एप के जरिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। टेस्टिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। सीएमओ डॉ. वीके यादव ने कहा कि अब कोरोना की जांच जल्द की जा सकेगी। परिणाम भी जल्दी मिलने से आगे के प्रबंधन करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अभी जिले में कोरोना संभावित मरीजों के सैंपल मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज भेजे जाते है। सैंपल भेजने के बाद एक या दो दिन बाद इसकी रिपोर्ट आती है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संबंधित एरिया को हॉटस्पॉट बनाकर उसे सैनिटाइज कराने व सील करने की कार्रवाई हो पाती है। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन के चालू हो जाने के बाद काफी सहूलियत मिलेगी। यह मशीन दो शिफ्ट में काम करेगी। एक बार में चार टेस्ट हो सकेंगे। आधा से एक घंटे में रिजल्ट आ जाएगा। इस प्रकार 24 घंटे में 80 से 100 टेस्ट हो सकेंगे। पीपीई किट, एन 95 मास्क, पहनकर सतर्कता व सावधानी के साथ कोरोना सैंपल संग्रहीत किया जाएगा। कोरोना की जांच करने वाले को एन 95 मास्क, हेड गियर, ग्लब्स, एप्रिन का प्रयोग करना होगा।
सीएमओ बताया कि टेस्ट के परिणाम की जानकारी सीएमओ कार्यालय के साथ ही कोविड-19 पोर्टल पर अपलोड की करनी होगी। इसमें देरी नहीं करनी है। जिला क्षय रोग अधिकारी के मुताबिक कोविड-19 का संक्त्रस्मण समाप्त होने के बाद इस मशीन को किसी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किया जाएगा। यह मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी की जांच में भी काम आएगी। आनलाइन प्रशिक्षण में सीएमओ के अलावा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनके कुरैचिया, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार, एपिडिमोलाजिस्ट डॉ. सुरभि यादव, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सौम्या गुप्ता, लैब टेक्नीशियन आशीष कुमार, सीनियर सुपरवाइजर लैब सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रूनेट मशीन के संचालन के बारे में जूम के जरिए दिल्ली के एक्सपर्ट शिवराज भोइते ने प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बारे में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनके कुरैचिया ने बताया कि ट्रूनेट मशीन, सीबीनाट मशीन जो टीबी की जांच करती है, उसी का छोटा रूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें