फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया विद्युत उप केंद्र का ऑनलाइन शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पहाड़ी कस्बे में बने 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस उपकेंद्र के शुरू होेने से पहाड़ी क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जो लो वोल्टेज व विद्युत की कटौती की समस्या से परेशान रहते थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के विद्युत उपकेंद्र का ऑनलाइन शुभारंभ किया, तो जिले के जनप्रतिनिधियों व बिजली विभाग के अधिकारियों तालियां बजाकर खुशी जताई। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता हाकिम सिंह ने बताया कि उपकेंद्र के बनने से सैकड़ों गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं लाभ होगा। लो वोल्टेज की समस्या से निदान मिलेगा। विद्युत की आपूर्ति में बाधा भी नहीं होगी।
प्रदेश राज्यमंत्री मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व सांसद आरके सिंह पटेल ने बताया कि जिले में लो वोल्टेज व सुचारु रूप से विद्युत की आपूर्ति के लिए 220 केवी उपकेंद्र पहाड़ी का शुभारंभ किया गया है। कहा कि बिजली की अच्छी व्यवस्था होने से व्यापारी भी लघु उद्योग लगाकर व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस मौके पर डीएम शेषमणि पांडेय, सीडोओ डॉ. महेंद्र कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, शक्ति प्रताप सिंह, सुरेश अनुरागी, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता हाकिम सिंह, आरई डब्ब्लू कांटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता शारदा प्रसाद, इंजीनियर रविकांत, श्रीनिवास महाकुंड समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें