फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: आड इवेन प्रणाली से खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आखिरकार तीन लॉकडॉउन तक बंद रहीं दुकानों के मालिकों को जिला प्रशासन ने राहत दी है। लॉकडॉउन चार के दूसरे दिन ही व्यापारियों की मांग पर डीएम ने ऑड ईवन प्रणाली के तहत सभी दुकानों को खोलने के आदेश दिए हैं। दुकान खुलने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक का है। पर, यह शर्त होगी कि बिना मास्क लगाए आने वाले किसी भी ग्राहक को सामग्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल की मौजूदगी में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ दुकानों के खुलने को लेकर बैठक हुई। व्यापार मंडल के पंकज अग्रवाल, राहुल गुप्ता ने डीएम व एसपी से कहा कि सभी दुकानों को खोला जाए। इसके लिए अलग-अलग दिन निश्चित करें। सभी दुकानदार मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों को ही सामग्री देंगे। सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। दुकान पर सैनिटाइजर व्यवस्थाएं रहेगी। इन शर्तों का पालन करने की बात व्यापारियों ने लिखित रूप में अफसरों को लिखकर दी।
डीएम ने कहा कि सोमवार, बुधवार, शनिवार को मोबाइल शॉप, हार्डवेयर, सैनेटरी, लोहा, साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स, बर्तन, टेंट, सैलून, गाड़ी गैरेज, खुलेंगे। मंगलवार, शुक्त्रस्वार व रविवार को कपड़ा, जूता, प्रिंटिंग प्रेस, फ्लेक्स, चश्मे की दुकान, स्टेशनरी, फर्नीचर, बैग, सर्राफ, जनरल स्टोर की दुकानें प्रात: आठ से शाम पांच बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन

अति आवश्यक वस्तुओं तथा किराना, मेडिकल, दूध, खाद्य, बीज, फल, सब्जी आदि की दुकानें पूर्व की भांति सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। पान मसाला की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें