फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद पर युवक को छत से दिया धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के सोमवार को जमीनी विवाद में लोगों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। घायल को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया है। घायल व आरोपी दोनों पत्रकार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के सूरज तोमर व पारस मिश्रा के बीच राजेश साहू व विट्टल देवी की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। सूरज ने बताया कि पारस ने इसी विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को उसे अपने घर बुलाया। वहां कहासुनी के बाद पारस ने उसे मकान की दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिरा और घायल हो गया। प्रयागराज में उसका इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंचे सीओ विज्येंद्र द्विवेदी व थानाप्रभारी केके मिश्रा ने आरोपी पारस मिश्रा को पकड़ लिया है। आरोपी ने धक्का देने की बात से इंकार किया है। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें