मानिकपुर। मनगवां में रहने वाले आदिवासियों के दो परिवार भूख से परेशान थे। इसकी जानकारी होने पर डीएम शेषमणि पांडेय ने सोमवार को एसडीएम संगमलाल व तहसीलदार के हाथों दो घरों में खाद्य सामग्री पहुंचवाई। तब परिजनों ने राहत महसूस की।
लॉकडाउन के चलते कामकाज ठप हो गया है। इससे कई परिवारों की माली हालत बिगड़ गई है। इनमें तमाम परिवारों के पास राशन कार्ड भी नहीं है।
मानिकपुर क्षेत्र के मनगवां कोलान गांव टिकरिया में रहने वाले आदिवासियों के दो परिवार भूख से परेशान थे। इसकी खबर मिलने पर डीएम अधीनस्थों से दोनों परिवारों को खाद्य सामग्री भिजवाई। मनगवां कोलान निवासी मधुसूदन और रामशिहोर मवाशी उर्फ छोटे ने बताया था कि उनके घर में दो दिन पहले राशन खत्म हो गया है। इस वजह से परिवार भूख से परेशान था। सोमवार को उनके घरों में राशन की व्यवस्था कराई।