चित्रकूट। मानिकपुर के मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के ही युवक ने रिश्ते की बहन के साथ खेत में दुष्कर्म किया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गांव से भाग गया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि 11 अप्रैल को वह पिता को खेत में खाना देने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में रिश्ते का भाई मिला और उसे खेत में घसीटकर ले गया। वहां उसके साथ किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। घर पहुंचकर उसने मां को मामले की जानकारी दी। 12 अप्रैल को पीड़ित किशोरी के परिजनों ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की। मंगलवार को
पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थानाप्रभारी चित्रसेन सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी घर में नहीं मिला। आरोपी पीड़ित किशोरी का रिश्ते में भाई लगता है।