फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर- 4

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही/मानिकपुर। जरूरतमंदों को व्यापारी, समाजसेवी व राजनैतिक दलों के नेता सामग्री बांट रहे है। इसमें कई व्यापारियों ने धर्मनगरी में खाद्य सामग्री बांटी।
विज्ञापन

भौरी में प्रधान मनीष मिश्रा ने दिव्यांगों को खाद्य सामग्री बांटी। समाजसेवी जयशंकर मिश्रा ने 28 मार्च से 14 अप्रैल तक लगातार एक हजार से अधिक लोगों को लंच पैकेट कराए। उन्होंने बताया कि इस कार्य में सांसद आरके सिंह पटेल ने 30 हजार रुपये , दो कुंतल आटा व डेढ़ कुंतल आलू की मदद दी।
इसी प्रकार भरतकूप स्थित क्रेशर के मालिक नीरज सिंह ने 20 हजार रुपये की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई है। राजा द्विवेदी ने 10 व बंटू अग्रवाल ने पांच हजार, राजेश पांडेय ने डेढ़ हजार रुपये, बांदा के बैंक मैनेजर ने पांच हजार का दान दिया है। मनीष ने बताया कि संकट की घड़ी में ढाबा के कर्मचारियों समेत 25 लोगों ने श्रमदान किया। सात सौ लोगों को ढाबा और बाकी नगर पालिका क्षेत्र के गरीब बस्तियों में भोजन बांटा जाता रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह मऊ कस्बे के कालूराम पुरवा निवासी भाजपा के नरेंद्र सिंह पटेल, प्रशांत तिवारी, विपिन सिंह पटेल के सहयोग से जरूरतमंदों को राहत सामग्री मुहैया कराई है। इसमें व्यापारी योगेश जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, अतुल जायसवाल, व महेश जायसवाल व सतना जिले के व्यापारी नितेश बडे़रिया, संदीप जैन ने सामग्री बांटी। भौरी में प्रधान मनीष मिश्रा ने दिव्यांगों को खाद्य सामग्री बांटी।
मानिकपुर कस्बे में अपनी रसोई के माध्यम से राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सामग्री बांटी गई। इसमें समाजसेवी राजकिशोर त्रिपाठी व प्रमोद त्रिपाठी ने कई वार्ड में जाकर जरूरतमंदों को सामग्री बांटी। बरगढ़ कस्बे में विनोवा समाज सेवी रजनीश सोनी, शिवम केसरवानी, सूरज ने खाद्य सामग्री बांटी। बरगढ़ में ही अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी।
शिवरामपुर कस्बे में गरीबों को खाद्य सामग्री बांटी गई। कस्बे में सफाई कराकर सैनिटाइज का छिड़काव किया मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर नरेश पटेल, शिवरामपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष नारायण दास गुप्ता, मुन्ना गौतम ने सहयोग किया। व्यापारी नेता विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में लगातार दस दिनों से गरीबाें को भोजन खिलाया जा रहा है। इसमें दीपक अग्रवाल, मनोज वर्मा, बब्लू सिंह, योगेश गुप्ता, धनश्याम सिंह, महेश केसरवानी, हिमांशु जायसवाल, शैलेंद्र केसरी, नारेंद्र मिश्र, विमल गुप्ता ने सहयोग किया। व्यापारी नेता शानू गुप्ता व व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में खाद्य सामग्र्री बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें