फोटो-12- रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्घ को खत्म कराने और विश्व शांति के लिए हवन करते साधूसंत। संवा
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग से विश्वयुद्ध की स्थिति बनती जा रही है। धर्मनगरी के साधु-संतों ने दोनों देशों के बीच शांति के लिए सात दिवसीय हवन यज्ञ का शुभारंभ किया है ।
रविवार को भगवान कामदनाथ मंदिर प्रमुख द्वार के पास स्थित कामदकृपा कुटीर में साधु-संतों ने हवन यज्ञ का आयोजन कर यूक्रेन और रूस के सद्बुद्धि के लिए भगवान कामदनाथ से प्रार्थना की है। साधु-संतों का कहना है कि दोनों देश में शांति आए और जिससे विश्वयुद्ध की स्थिति न बने। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कार्य कर रहे हैं, उसमें सफल हों और यूक्रेन में फंसे बच्चों को सकुशल भारत लाया जा सके। मंदिर के प्रमुख संत मदनगोपाल दास समेेत कई साधु-संत मौजूद रहे।