फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से गला घोटकर युवती की हत्या, दुष्कर्म का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को नाले के पास झाड़ियों में फेंककर भाग गए। सूचना पर पहुंचे एसपी ने डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल की जांच की। युवती के कपड़े फटे होने व गला दुपट्टे कसा होने पर उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। मामले में पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती शनिवार देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रविवार को तड़के गांव में स्थित मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर नाले के पास झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर एसपी धवल जायसवाल, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक युवती के कपड़े फटे थे। उसका गला दुपट्टे से कसा हुआ था। इससे उसकी दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या किए जाने का शक है।
एसपी ने बताया कि शक के आधार पर चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। युवती का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवती की हत्या कैसे की गई, साथ हो सकेगा। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शौचालय योजना का नहीं मिला लाभ
चचेरे भाई ने बताया कि युवती की मां की दो साल पहले मौत हो गई थी। घर की पूरी जिम्मेदारी युवती के कंधों पर थी। उसका एक भाई जिले के बाहर रहकर मजदूरी करता है। जबकि, दूसरा भाई पिता के साथ खेती करता है। पिता मनरेगा में मजदूरी भी करता था। दो बहनों में यह बड़ी युवती ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि सरकारी शौचालय योजना का लाभ युवती के परिवार को नहीं दिया गया। इसके चलते युवती व उसके परिवार के लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं।
मंदिर में लगता नशेड़ियों का जमघट
जिस जगह पर युवती का शव मिला है, उससे 500 मीटर दूर ही चंदेल कालीन मंदिर जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़ा है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां सुबह व शाम को नशेड़ियों व जुआरियों का डेरा रहता है। ऐसे में स्थानीय लोग इस तरफ आने से ही कतराते हैं। मंदिर में जुआरियों व नशेड़ियों का जमघट लगने की सूचना थाना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें