फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की दोनों विधानसभा सीट के लिए नामांकन का काम खत्म होने के बाद बुधवार को जांच की गई। पूरी जांच प्रक्रिया होने के बाद कुल 8 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया है। जिससे अब दोनों सीट पर दस-दस प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। खासियत यह रही कि किसी बड़े राजनैतिक दल के प्रत्याशियों के पर्चें खारिज नहीं हुए उनमें सभी तथ्य पूरे मिले।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में स्थित नामांकन कक्ष में चित्रकूट सदर सीट के िलए हुए कुल 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरु हुआ। रिटर्निंग आफीसर/ एसडीएम पूजा यादव ने बताया कि दो नामांकन पत्र विजय प्रकाश व रेखा निषाद में कई कमियां मिलीं। इन कमियों को पूरा नहीं किये जाने पर नामांकन खारिज किए गए हैं। इनमें प्रस्तावकों की पूरी संख्या नहीं थी और शपथपत्र में कई तथ्यों की जानकारी नहीं दी गई। प्रपत्र में कई कालम खाली छोडे गए थे। अब इस सीट पर कुल दस प्रत्याशी बचे हैं।
मानिकपुर सीट के रिटर्निंग आफीसर/ एसडीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि अवधेश, बाबूलाल, बृजेश, कृष्णदत्त, उमेश व प्रकाश के नामांकन पत्रों में कई कमियां मिलीं। जिनका सुधार नहीं कराया गया। शपथ पत्र में कई तथ्य नहीं दर्शाये गए थे। प्रस्तावकों का भी मानक पूरा नहीं था। अब इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी के पर्चे सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनके नामांकन खारिज
236- चित्रकूट सीट
1- निर्दलीय- विजय प्रकाश खोही, 2- जय हिंद जय भारत- रेखा निषाद
237-मानिकपुर सीट
1- निर्दलीय- अवधेश कुमार सरहट, 2- निर्दलीय- बाबूलाल सपहा, 3- निर्दलीय- बृजेश कुमार, 4- निर्दलीय - कृष्णदत्त पांडेय, 5- निर्दलीय- उमेश चंद्र व 6- निर्दलीय- प्रकाश चंद्र जायसवाल।
आज और कल हो सकेगी नाम वापसी
नामांकन पत्रों की जांच का काम बुधवार को पूरा हो गया। जिससे अब 10 व 11 फरवरी को शाम तीन बजे तक नाम वापसी हो सकती है। इसके बाद चुनाव चिंह का आबंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें