चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल के पास नकद तीन लाख 58 हजार 993 रुपये हैं जबकि अचल संपत्ति एक करोड़ 94 लाख की है। उनके नाम कोई वाहन व शस्त्र नहीं है लेकिन दस मुकदमे हैं। सभी मामले विचाराधीन हैं।
पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता सिंह के पास चल संपत्ति चार लाख 12 हजार 664 रुपये और अचल संपत्ति 26 लाख 30 हजार रुपये की है। उनके नाम एक फॉर्च्यूनर है। कोई शस्त्र नहीं, कोई मुकदमा नहीं है। दोनों की शिक्षा इंटरमीडिएट है।
नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे मेें पूर्व विधायक वीर सिंह के पास बैंक खाते में 24 हजार 993 रुपये और तीन लाख 34 हजार रुपये का सोना है। एक करोड़ 94 लाख के मकान व प्लॉट हैं। दस मामले विचाराधीन हैं। जिसमें दो दोष सिद्ध हैं लेकिन दोनों हाईकोर्ट में स्टे के बाद विचाराधीन हैं। पत्नी पर 31 लाख 55 हजार 523 रुपये का लोन है। पूर्व विधायक पर भी आठ हजार 222 रुपये का लोन है।