फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः संपर्क मार्ग की बांट जोह रहा मजरा उत्तमपुर

विज्ञापन
फोटो-7- सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते महुआ गांव के ग्रामीण। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजापुर (चित्रकूट)। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत महुवा गांव के मजरा उत्तमपुर में आजादी के 74 वर्ष बीतने के बाद भी रास्ता न होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस विकट समस्या से निजात पाने को कुछ काश्तकारों ने भूमि भी दिया, लेकिन गांव के ही लोग रोड़ा बन गए। ऐसे में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शपथ पत्र सौंपकर निदान की मांग की है।
विज्ञापन

महुवा गांव के मजरा उत्तमपुर के काश्तकार कल्लू पुत्र सूरज यादव, राजकरन यादव ने बताया कि नहर पटरी से गांव की ओर कोई ऐसा रास्ता नहीं हैं कि लोग वाहनों के माध्यम से आवागमन कर सकें। उन्होंने बताया कि जब बरसात के समय आधी रात को महिलाएं प्रसव की वेदना से तड़पती हैं तब चारपाई में सड़क तक ले जाते समय कई बार अनहोनी हो जाती है। ग्राम प्रधान सुयश सिंह ने बताया कि काश्तकारों की सहमति पर मनरेगा से सड़क का काम कराया जा रहा है, लेकिन कुछ लोगों के आपत्ति करने पर काम बंद करा दिया गया हैं। ग्रामीण स्वयं प्रकाश मिश्र, सीताराम, रामचंद यादव, विजय बहादुर यादव, वीरेंद्र प्रसाद यादव, रामरूप प्रजापति, अमोल यादव, रामशकर यादव, मैयादीन, रामसुख, सुखलाल आदि ने उप जिलाधिकारी राहुल कश्यप को सौपे शपथ पत्र में पैमाइश कराकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें