फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सजे बाजार

विज्ञापन
फोटो-3- धनतेरस की पूर्व संध्या पर सराफा की दुकान से खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। धनतेरस पर्व के एक दिन पहले बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। कोरोना काल खत्म होने के बाद धनतेरस और दिवाली को लेकर कारोबारियों को इस बार खास उम्मीदें है। बर्तन, इलेक्ट्रिानिक, कपड़ा, सराफा, फूलमाला, फर्नीचर, मोबाइल की दुकानें सज गई है। दुकानों में नये डिजाइन की सामग्री सजाई गई हैं।
विज्ञापन

धनतेरस पर शगुन खरीद की तैयारियां इस बार पूरे उत्सह के साथ चल रही है। पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी ने कारोबारियों व ग्राहक दोनों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार धन की वर्षा होगी।
इलेक्ट्रानिक के दुकानदार योगेश जैन ने बताया कि धनतेरस ग्राहक दिल खोलकर खरीदारी करेंगे। सराफा व्यापारी अतुल अग्रवाल व शैलेंद्र अग्रवाल का कहना कि झमुकी, नथिया, मंगलसूत्र आदि के आइटम खरीदे जा रहे है। शादी के लिए चढ़ावे के लिए रानीहार, कंगन की बिक्री हो रही है। बर्तन दुकानदार आशीष वर्मा व पिक्कू जायसवाल का कहना कि टोटीदार मटका व पीतल के बर्तन इस बार नई डिजाइन के आए हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट। व्यापारी नेता ओम केसरवानी, अंकित पहारिया, राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, शानू गुप्ता आदि का कहना कि इस बार बाजार में धन के साथ खुशियों की बारिश होगी। धनतेरस पर करोड़ों रुपये का कारोबार हो सकता है जबकि पिछले वर्ष चार करोड़ तक ही बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें