फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः रास्थान से कमाकर लौट रहे युवकों को नशीला बिस्किट खिलाकर दो को लूटा

विज्ञापन
फोटो- 3- जि ला अस्पताल में भर्ती जहरखुरान के शिकार युवक - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। राजस्थान से वापस घर लौटते समय युवकों को जहरखुरानों ने नशीला बिस्कुट खिला दिया। रास्ते में रुपये, कपड़े, मोबाइल लेकर चलती बाइक से सड़क किनारे फेंक कर फ रार हो गये। ग्रामीणों ने बेहोशी की दशा में देखा तो एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी बृजभान (28) पुत्र रामलाल व पहाड़ी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव का धीरेंद्र (18) पुत्र अनुसुईया सोमवार की शाम राजस्थान से ट्रेन में बैठ कर वापस घर आ रहे थे। झांसी पैसेंजर ट्रेन से चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन उतरे। तभी बाइक सवार जहरखुरान गिरोह के चंगुल में फं स गए। नशीला बिस्कुट खिला दिया। चकौंध गांव के समीप नकदी, मोबाइल, कपडे़ आदि सामग्री लेकर चलती बाइक से सड़क किनारे फेंक कर चले गए। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने बेहोशी दशा में युवकों को देखा तो एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। जहरखुरानी का शिकार हुए धीरेंद्र ने बताया कि दो हजार रुपये, मोबाइल, कपडे़ व बृजभान के नौ हजार रुपये आदि सामग्री खींच लिया है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें