फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटःलाखों रुपये का धान लदा ट्रक लापता, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय की गल्ला मंडी से तरावरी हरियाणा के लिए भेजा गया धान लदा ट्रक गायब हो गया। व्यापारियों ने कोतवाल अनिल सिंह को बताया कि दो दिन पहले ट्रक एटा के पास से लूट लिया गया। व्यापारी ने सोमवार को सदर कोतवाली में एटा निवासी ट्रक मालिक, चालक व प्रयागराज के ट्रांसपोर्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर के बसस्टैंड निवासी गल्ला व्यापारी उमादत्त पांडेय पुत्र राधेरमण ने बताया कि उनकी फर्म रामबदन बया की ओर से एक ट्रक धान हरियाणा के तरावरी शहर के एक व्यापारी को बेचा गया था। इसे प्रयागराज के पवन रोड लाइंस इंदिरा मार्केट जीटी रोड के माध्यम से ट्रक में लोड कर भेजा गया था। तीन दिन बाद भी ट्रक निर्धारित स्थल तक न पहुंचने पर व्यापारी उमादत्त ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट संचालक बबलू कुशवाहा प्रयागराज से बात की तब पता चला कि ट्रक धान समेत गायब है। इतना सुनते ही व्यापारी के होश उड़ गए। इस धान की कीमत चार लाख 35 हजार बताई गई। इसके बाद उन्होंने सदर कोतवाली में ट्रक मालिक कासगंज एटा निवासी गुलजार व ट्रक चालक आकाश समेत प्रयागराज की ट्रंासपोर्ट कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
मंगलवार को गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री गुलाब गुप्ता समेत पीड़ित व्यापारी ने कोतवाल अनिल सिंह से बात कर संबधित क्षेत्र के पुलिस थानों में सूचना दी। बताया कि चालक आकाश को पीटकर बदमाश ट्रक ले गए हैं। जिसकी थाने में सूचना दी है। इधर, ट्रांसपोर्ट मालिक ने बताया कि पूरे मामले में वह व्यापारी का नुकसान दिलाने का प्रयास करेंगे। बुधवार को वह खुद एटा जाकर ट्रक मालिक से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें