फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राजापुर व मानिकपुर कस्बे में जरूरत वाले स्थान पर नहीं जले अलाव

विज्ञापन
फोटो नंबर- 3-शहर में कोहरे के चलते सड़कों पर दिन भर छाई रही धुंध, रेंगते रहे वाहन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर/मानिकपुर। कोहरे और सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को पारा लुढ़ककर चार डिग्री पर आ गया। सर्दी से लोग कांपते रहे। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। सड़कों पर सन्नाटा सा रहा।
विज्ञापन

सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। कोहरा अधिक होने से वाहनों की रफ्तार कम रही। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या कम रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिला प्रशासन का दावा है कि 63 स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। इसके बाद भी कुछ स्थानों पर कूड़ा करकट जला कर ताप रहे हैं। राजापुर व मानिकपुर संवाद प्रतिनिधियों के अनुसार कस्बे में अलाव पर्याप्त व जरूरत वाले स्थानों पर नहीं जलाए जा रहे हैं। इससे राहगीर व फुटपाथ पर दुकान चलाने वालों को परेशानी हो रही है। कस्बे में दिन भी सर्द हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें