फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रयागराज को मेरठ ने आसानी से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप के महिला क्रिकेट में शुक्रवार को प्रयागराज व मेरठ के बीच मुकाबला हुआ, इसमें मेरठ की महिला खिलाड़ियों ने 8 विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रयागराज ने टॉस जीतकर निर्धारित 15 ओवर में 74 रन बनाए। प्रयागराज की खुशबू ने 16 गेंदों पर 20 रन, तनु केसरवानी ने 15 गेंदों पर 14 व रिया शुक्ला ने 15 गेंदों पर 11 रनों का योगदान दिया। मेरठ की रितु सिंह व प्रिय गोशने ने 2-2 व किंजल ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
मेरठ की नंदिनी ने 25 गेंदों पर 26 रन व ऋतु सिंह ने 18 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया। महिला मैच के शुभारंभ की मुख्य अतिथि एडीएम वंदिता श्रीवास्तव थीं। मैच के एंपायर लोकेश ठाकुर और रामचंद्र कुरील रहे। स्कोरर सौरभ नाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें