चित्रकूट। धर्मनगरी के तुलसी पीठ के जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए कहा कि नवरात्रि शुरू होने वाली है। इस नवरात्रि में भगवान श्रीराम व देवी की घर में पूजा पाठ करें। 15 अप्रैल तक इस संकट से निदान मिल जाएगा।
जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान कहा कि क ोरोना वायरस से विश्व में दो लाख से अधिक जनता पीड़ित है। भारत में भी कोरोना फैल रहा है। इसको रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व डॉक्टरों द्वारा बताए गए उपाए का जनता पालन करें। कहा कि नवरात्रि शुरू होने वाली है। इसमें भगवान श्रीराम व माता दुर्गा की घर में बैठकर सभी परिवार के सदस्य पूजा पाठ करें। निश्चित रूप से इस वायरस का खात्मा 15 अप्रैल तक हो जाएगा। बस इसके लिए सभी को सहयोग करना होगा। वह विश्व की जनता व भारत की जनता के मंगल के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। निश्वित रूप से इस महामारी से निजात मिलेगी। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। सब लोग मिलकर कार्य करें। तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने भी जनता से अपील की है कि घर में ही रहकर पूजा पाठ करें। डाक्टरों ने जिस उपाय को बताया है उसका पालन करें।