फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट गौरव दिवस: 27 को जलेंगे 11 लाख दीप, तैयारियां तेज

Wed, 25 Mar 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट गौरव दिवस पर इस बार 27 मार्च को शाम साढ़े छह बजे 11 लाख दीप जलाए जाएंगे। यह फैसला मंगलवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।
विज्ञापन




बैठक में रामघाट को 29 सेक्टरों में और परिक्रमा मार्ग को तीन सेक्टरों में बांटा गया। रामघाट पर आकृति और रंगोली का कार्य जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है, जिसे अध्यापकों और छात्राओं द्वारा पूरा किया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में 15-15 स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे, जो दीप रखने और जलाने का कार्य करेंगे। रामघाट पर जलाए जाने वाले दीपों की व्यवस्था पालिका ईओ करेंगे, जबकि परिक्रमा मार्ग में मंदिरों द्वारा स्वयं दीप जलाए जाएंगे।
इस अवसर पर रामघाट पर आतिशबाजी का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। सीटीबीटी द्वारा स्थानीय बुंदेली कलाकारों के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर अपने कार्यों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें