फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः पूर्व सांसद बालकुमार बने कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो- 18- पूर्व सांसद बालकुमार पटेल - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद निवासी पूर्व सांसद बालकुमार पटेल अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व सांसद की कुर्मी समाज में अच्छी पैठ मानी जाती है। उनक ो प्रदेश अध्यक्ष बनाने से उनका कद और बढ़ गया है। जिले के साथ ही सीमा से लगे कुर्मी बाहुल्य जिले में भी इसका खासा असर पड़ेगा। पूर्व सांसद कुख्यात डाकू ददुआ के सगे भाई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बालकुमार चित्रकूट जिले के होने के बाद भी मिर्जापुर जिले से लोकसभा के चुनाव में जीत दर्ज की थी। उनके पुत्र रामसिंह प्रतापगढ़ पट्टी से विधायक बने थे। भतीजा वीर सिंह पटेल चित्रकूट सदर सीट से विधायक बन चुके हैं। स्वजातीय लोगों का मानना है कि कुर्मी समाज उनको अपना नेता मानते हैं जिसके कारण उनको कुर्मी बाहुल्य जिले में अच्छा समर्थन मिलता है। बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, के साथ प्रयागराज, कौशांबी में हजारों समर्थक हैं। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कनौजिया ने बाल कुमार पटेल को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर ग्राम समितियों के गठन करने के निर्देश दिए हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में स्वजातीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें