फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बहिलपुरवा स्टेशन के पास पहुंची आग, रेलवे ट्रैक पर धुआं भरा, डेढ़ घंटे ट्रेनों का संचालन बंद

Tue, 06 Apr 2021 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट के जंगलों में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट के बहिलपुरवा के जंगल में लगी आग मंगलवार को बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन के पास तक पहुंच गई। आग इतनी भीषण है कि रेलवे को ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। जिसके चलते चंबल एक्सप्रेस सहित झांसी प्रयागराज पैंसेजर प्रभावित हो गई। डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। आग को बुझाने में आरपीएफ टीम सहित वन विभाग की टीम लगी हुई है। संभावना जताई जा रही है आग से पटरी किनारे लगे उपकरण भी जल गए। इसके अलावा देवांगना पहाड़ के पास और रानीपुर के जंगल में भी आग धधकती रही।

जिले की सीमा से सटे बरौंधा जंगल की आग को बुझाने में मध्यप्रदेश के 50 से अधिक कर्मचारी डटे है। बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन के दोनो ओर 200 मीटर के दायरे में मंगलवार की दोपहर 1:45 बजे आग लग गई। जो रेलवे लाइन तक पहुंच गई। इस घटना से चंबल एक्सप्रेस चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर 2:20 बजे आई और 3:25 बजे तक खड़ी रही।
विज्ञापन


इसी तरह से झांसी प्रयागराज पैंसेजर गाड़ी संख्या (04111)शिवरामपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। आग बुझाने के लिए चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस के जवानों के साथ मिलकर रेलवे पटरी के आसपास लगी आग को बुझाया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। रेलवे स्टेशन बहिलपुरवा के स्टेशन के अधीक्षक रामशरण ने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें