फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः उद्योगपतियों के हाथ चली जाएगी किसानों की जमीन

विज्ञापन
Chitrakoot: Farmers' land will go to farmers - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजापुर। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल चेतना पग यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार राजापुर कस्बा पहुंची। उन्होंने स्थानीय मजदूरों व किसानों से मिलकर पार्टी के उद्देश्यों की जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार से पास विधेयक से किसानों की भूमि उद्योग पतियोें के हाथ चली जाएगी। किसान मात्र मजदूर बन कर रह जाएगा।
विज्ञापन

राजापुर कस्बा में हुए कार्यक्रम में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों व मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि 17 अक्तूबर को थी। जिससे वह चेतना पग यात्रा की शुरूआत झांसी जिले से शुरू किया। जो महोबा, बांदा होते हुए चित्रकूट जिले के राजापुर पहुंची है। बताया कि किसानों, मजदूरों की समस्या को लेकर आंदोलन चलाया जाएगा। किसानों के लिए जो बिल लाया गया है उससे किसान मात्र मजदूर बन कर रह जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष यशवंत पटेल, सहित जन अधिकार मंच के भी जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह कुशवाहा, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें