फोटो नंबर-6- चित्रकूट में भू माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सतना के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रमोद वन में जुलूस निकालकर भूमाफिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
आरोप लगाया कि चित्रकूट क्षेत्र के भूमाफिया सरकारी जमीन की फर्जी तरीके से खरीद फरोख्त कर रहे हैं। इससे लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। कई बार शासन-प्रशासन से इस संबंध में शिकायत की लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शन के दौरान जैसे ही कार्यकर्ता एसडीओपी कार्यालय के सामने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कामदगिरी सोसाइटी में हुए भूमि घोटाले व अनधिकृत कब्जों के अलावा मंदाकिनी किनारे बने कई होटलों व मंदिरों के आसपास की भूमि की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।