फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटःकोटा की दुकान के चयन को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ विकास खंड के हटवा गांव के निवासियों ने कोटा की दुकान मेें कोटदार का सही चयन न करने पर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन का आरोप लगाया कि खुली बैठक में भरत कुमार का चयन किया गया था। इसके बाद भी अब उसको कोटा की दुकान नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर इस मामले में कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन

सोमवार को मऊ विकास खंड के हटवा गांव के निवासी रमेश कुमार, महेश प्रसाद, कामता, रामरती आदि ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि हटवा गांव की कोटा की दुकान के चयन प्रक्रिया के लिए सार्वजनिक बैठक बुलाई गई थी। अधिकारियों की उपस्थित में सबसे अधिक ग्रामीण भरत कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद के पक्ष में समर्थन किया था। इसकी मीटिंग शासन से के माध्यम से कराई गई।जिसके के आधार पर भरत कुमार को कोटा दिया गया। इसके बाद गांव के कुछ ग्रामीणों ने राजनैतिक बदले की भावना के चलते दस्तखत व मोहर नहीं दिया। इस पर मऊ के एसडीएम ने कार्रवाई स्थगित करा दिया। कहा कि दुबारा प्रस्ताव कराया जाएगा। इस मामले में एसडीमऊ राजबहादुर का कहना है कि मामले को देखा जा रहा है। जनता के हित में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें