फोटो- 16- बैठक में बोलते युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक मेें प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू -मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने और किसानों के अधिकारों को छीनने का कार्य कर रही है। किसान विरोधी सरकार है। रोजगार की चिंता नहीं है।
रविवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव बृजेश बिजौलिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। जल्द विस्तार करते हुए लोगों को जोड़ा जाए। प्रदेश सचिव विशाल तिवारी ने कहा कि प्रदेश में किसान व बेरोजगार परेशान है। भाजपा सरकार से जन मानस ऊब चुका है। महंगाई चरम पर है। जिलाध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत कर संगठन का विस्तार करने की बात कही। बताया कि जल्द ही निष्क्त्रिस्य पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय लोगों को आगे लाने का कार्य होगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, विनोद कुमार, दिवाकर सिंह, अवधेश करवरिया, तनू, मयंक तिवारी, विजयमणि त्रिपाठी, नीरू गुप्ता आदि मौजूद रहे।