फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

विज्ञापन
फोटो-6- काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारीगण। संव - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष रामसिंह राही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांह में काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों पर केंद्रीय मंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ाकर मार दिया गया था। घटना के एक साल बाद भी अजय मिश्रा टेनी केंद्र सरकार में मंत्री बरकरार हैं। केंद्र सरकार किसानों के हत्यारों का समर्थन कर रही है। मंत्री को हर हाल में बर्खास्त किया जाना चाहिए।
जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार अब तक किसानों को न्याय नही दे पाई है। उल्टे बेकसूर किसानों पर फर्जी आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कहा कि प्रदेश सरकार के डीजीपी ने आश्वस्त किया था कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे, लेकिन सरकार ने वादा पूरा न कर धोखा दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। मंडल सचिव उदयनारायण सिंह, तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, संरक्षक विजय त्रिपाठी, रामेश्वर सिंह, रमेशचंद्र पाठक, देवप्रताप फौजी और जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें