फोटो-11- ग्रामोदय मेले की तैयारियों को लेकर जानकारी लेते सीएम के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी। संवा?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। दीनदयाल परिसर में लगने वाले ग्रामोदय मेले की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेले में सरकारी कार्यों की प्रदर्शनी जरूर लगवाई जाए।
भारतरत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर 9 से 12 अक्तूबर तक विराट ग्रामोदय मेला व सांस्कृतिक संध्या शरदोत्सव का आयोजन होगा। अवनीश अवस्थी ने संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन और अन्य सदस्यों के साथ मेला स्थल का मुआयना किया। मेले में देश की विरासत, प्रगति एवं विकास को दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगेगी।
इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार, निजी क्षेत्र के विभिन्न विभागों, लघु-कुटीर उद्योगों की आमजन के लिये ग्रामीण भारत की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। कृषि की आधुनिक तकनीकी, विभिन्न विषयों पर सेमिनार का आयोजन, आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा, प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे। निरीक्षण में डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अतुल शर्मा व लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी मौजूद रहीं।