चित्रकूट। भारत रत्न नानाजी देशमुख की स्मृति में आयोजित होने चित्रकूट चैलेंज कप टूर्नामेंट (महिला और पुरुष) के आयोजन के लिए बैठक हुई। तय हुआ कि टूर्नामेंट 15 दिसंबर से शुरू होगा।
शहर के एलआईसी के पास क्लब के पदाधिकरियों की बैठक हुई। क्लब संयोजक कमलेश कुमार ने बताया कि 15 से 22 दिसंबर तक सुरेंद्र पाल ग्रामोदय खेल परिसर में चित्रकूट चैलेंज कप टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। जिला कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल को टूर्नामेंट आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन की देखरेख में मैच होंगे। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं में कमी नहीं होनी चाहिए। क्लब के संरक्षक अशोक गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, इं. गुरू प्रसाद, महेंद्र अग्रवाल, शक्ति प्रताप सिंह, सर्वेश निगम, तुषारकांत शास्त्री भी मौजूद रहे।