फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः सतना मार्ग पर यात्रियों से बस पलटी, 40 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। जिले की सीमा से सटे मप्र के चित्रकूट सतना मार्ग पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया। बस में यात्रा कर रहे 40 यात्री घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए सतना शहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सतना से चित्रकूट आ रही एक बस मझगंवा थाना क्षेत्र के हाटी मोड़ पर से बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सतना अस्पताल में भर्ती कराया। एक महिला की हालत खराब है। टीआई एसएम उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों को अधिक चोट नहीं लगी। हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें