फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः हमलावर फोन से दे रहे जानमाल की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पांडेय कालोनी में घर घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी अब पीड़ित परिजनों को फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है लेकिन 24 घंटे बाद एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया है। पीड़ित परिजन फोन पर धमकी मिलने से भयभीत हैं और आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के पांडेय कालोनी निवासी गायत्री यादव पत्नी रूद्रप्रताप की पत्नी पर पड़ोसी यदुराज यादव की पत्नी, पुत्री सीमा व पुत्र यशवंत ने कुल्हाडी व डंडा लेकर हमला बोल दिया था। पुरानी रंजिश के चलते घर घुसकर गायत्री को कुल्हाड़ी से मारकर बेहोश कर दिया था। इस मामले में तीनों आरेापी के खिलाफ कोतवाली में धारा 452,308,323,504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को पीड़ित परिजनों ने बताया कि हमलावरों की ओर से उनके परिजनों ने फोन कर पुलिस शिकायत करने के बदले में जान से मारने की धमकी दी है। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी मौजूद है। इस धमकी के बाद पीड़ित परिजन भयभीत हैं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें