फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः जमीन पर लेटकर इलाज का इंतजार करती रही महिला

विज्ञापन
फोटो- 7- जिला अस्पताल गेट पर इलाज न मिलने से तड़तपी महिला व मौजूद परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। कुत्ता काटने से एक महिला की हालत खराब होने पर परिजनों ने महिला को मानिकपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बार छोड़ दिया गया। महिला जमीन पर ही लेटकर इलाज का इंतजार करती रही। स्वास्थ्य कर्मियों ने टरका दिया कि इसका कानपुर में ही इसका इलाज होता है।
विज्ञापन

मानिकपुर विकास खंड के बगदरी गांव की उर्मिला कोल पत्नी सूरज कोल को एक माह पहले कुत्ते के बच्चे ने काट लिया था। उसने इलाज नहीं कराया। जिसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने मानिकपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में लाकर कर्मी इमरजेंसी वार्ड के गेट के पास छोड़कर चले गए। यहां महिला जमीन पर लेटी-लेटी इलाज का इंतजार करते रही। मां किरन ने बताया कि जिला अस्पताल के कुछ स्वास्थ्य कर्मियों से मिली। बताया गया कि रैबीज का इलाज यहां नहीं होगा। इसको कानपुर ले जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें