फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः 300 किसानों का भुगतान नहीं

विज्ञापन
फोटो- 2- शहर के गल्ला मंडी परिसर में धान खरीद केंद्र में मौजूद इक्का दुक्का किसानों का धान तौल करात? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। किसानों को बेचे गए धान का भुगतान न होने से जिले के केंद्रों पर अब सन्नाटा छाने लगा है। अधिकतर किसान गल्लामंडी में धान बेचने को मजबूर हैं। साथ ही भीषण ठंड पड़ने केे बावजूद धान केंद्रों पर किसानों के रुकने व अलाव आदि की व्यवस्था न होने से किसान धान केंद्रों से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन

धान बेचने के बाद सरकार ने नियम बनाया है कि किसान के खाते में 72 घंटे में धनराशि आ जाएगी इसके बाद भी एक माह से 300 से अधिक किसानों को भुगतान नहीं किया गया। जिससे किसान निराश है। किसानों को रुपये न मिलने से धान केंद्रों में आना बंद कर दिया है।
शहर के गल्लामंडी स्थित पीसीएफ खरीद केंद्र के प्रभारी बाबूराम ने बताया कि 7800 क्विंटल का लक्ष्य मिला था। जिसमेें 5100 क्विंटल की खरीद हुई है। 103 किसानों ने धान बेचा है। 60 लाख रुपये लगभग भुगतान अभी तक किसानों का नहीं हुआ।
विज्ञापन

खातों में खामियां, नहीं हो रहा भुगतान
चित्रकूट। जिले में लक्ष्य 8.000 एमटी मिला। जिले 3294.44 एमटी धान खरीदा गया । 676 किसानों ने बेचा है। 309 किसानों का भुगतान अवशेष है। जिला विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों के भुगतान में देरी की मुख्य समस्या खातों में खामियां हैं। ऑनलाइन भुगतान से कुछ बैंकों में तकनीकी समस्याएं हैं। बहुत जल्द किसानों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें