फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटःकई गांवों में ओलावृष्टि होने से सैकड़ो बीघा फसल हुई नष्ट

विज्ञापन
फोटो- 14- सरैंया क्षेत्र में ओलावृष्टि से नष्ट हुई अरहर की फसल - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मऊ/सरैया/मानिकपुर। जिले में कई गांवों में ओलावृष्टि होने से सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो गई। इसिमें सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को हुआ है। इस पर किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को मानिकपुर विकास खंड के सरैया, हनुवा, गणचपा, माराचंद्रा, कौबरा, बराहमाफी, मारकुंडी, टिकरिया, इटवा, डडैला, उड़की माफी गांव में ओले गिरे है। इसी तरह से मऊ क्षेत्र में सिकरौं, सखौहाख् कोपा, हन्ना, कटैया चकभडे़सर सहित रामनगर ब्लाक में रामनगर, दयोधा, बसिला, इटवा आदि गांव में 100 ग्राम तक के ओले गिरने से सैकड़ों बीघों में लगी फसल नष्ट हो गई।
इनकी फसल हुई नष्ट
चित्रकूट। गढचपा गांव के योगेेंद्र सिंह बघेल, अरूण सिंह, कटहा पतेरिया गांव के संगम प्यासी, सरैंया गांव के गोकरण उपाध्याय,हीरालाल, प्रकाश नारायण, जानकीशरण, संकर्षण के खेत की फसल ओला गिरने से नष्ट हुई है। मऊ विकास खंड के सिकरौ गांव किशोरी लाल, लाल जी सिंंह, भैरों द्विवेदी, सुरेश पांडेय, राजनारायण के खेत में लगी सरसों व अन्य फसले नष्ट हो गई। मानिकपुर क्षेत्र के उड़की माफी गांव में काशी प्रसाद, रमेश चंद्र पटेल, रामपाल, देशशरण, मोती लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी गणेश सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें