फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: मुठभेड़ में दबोचा गया 20 हजार का इनामी, डाकू गौरी गैंग और हनीफ गैंग का सदस्य है संपत मवासी

Fri, 29 Jan 2021 06:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट के मानिकपुर में डाकू हनीफ गैंग के सदस्य और 20 हजार के इनामी संपत मवासी को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह देवांगना पहाड़ के पास से मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक बंदूक और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


संपत मवासी पहले डाकू गौरी गैंग का सदस्य था। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि पुलिस को लगातार पुराना बहिलपुरवा निवासी डाकू संपत उर्फ शिवसंपत मवासी (कोल) के मुख्यालय के आस पास होने की सूचना मिल रही थी।

इसी आधार पर सदर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी शुक्रवार सुबह हमराहियों के साथ देवांगना पहाड़ के कोट तीर्थ के पास पहुंचे। पुलिस को वहां देख डाकू संपत ने कोतवाली टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने भी मौर्चा संभालने के बाद जवाबी फायरिंग की और मौका पाते ही संपत को जिंदा दबोच लिया।
विज्ञापन


उसके कब्जे से एक बंदूक व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि कोरोना की जांच कराने के बाद डाकू संपत को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा उस पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें