फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड़िग को लेकर विहिप बजरंग दल व सांसद पुत्र आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में खनिज सामग्री लेकर ओवर लोडिंग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता व भाजपा सांसद के पुत्र आमने-सामने आ गए। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार की रात ट्रैफिक चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ओवर लोड तीन ट्रकों को पकड़ा गया। यह तीनों ट्रक सांसद के बेेटे के निकले। ट्रक पकड़े जाने की सूचना पर सांसद पुत्र मौके पर पहुंचे और कहा कि द्वेषवश उनके वाहनों को निशाना बनाया गया है। वहीं, उधर से गुजर रहे अन्य ओवर लोड वाहनों को चेक नहीं किया गया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत दोनों पक्षों के लोगों ने डीएम, एसपी व खनिज विभाग के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री ऋतिक झा व बजरंग दल के जिला संयोजक अजय कुमार ने बताया कि जिले में चल रहे अवैध खनन व ओवर लोड वाहनों के खिलाफ बुधवार की रात को शहर के ट्रैफिक चौराहे पर मुहिम शुरू की गई। इसी बीच कुछ ओवरलोड वाहन निकले तो उन्हें रोका गया। इनमें तीन ट्रक सांसद के पुत्र के बताए गए। इनके खिलाफ पुलिस व खनिज विभाग को सूचना देकर कार्रवाई कराई गई। राजेंद्र व अजय ने आरोप लगाया कि ट्रक पकड़े जाने की खबर पाकर सांसद के पुत्र साथियों के मौके पर आए और उन लोगों से अपशब्द कहे। इसकी शिकायत उन लोगों ने कोतवाली में की है।
उधर सांसद आरके सिंह के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि पहले तो बिना अधिकारियों व पुलिस के वाहनों की चेकिंग करना गलत है। फिर कुछ लोगों के ट्रकों को रोकने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। वहां से गुजरे पांच अन्य वाहनों को विहिप व बजरंग दल के लोगों ने नहीं रोका और उनके ट्रकों को द्वेषवश रोका लिया। वाहन चेकिंग करने वालों ने ट्रक चालकों को अपशब्द कहकर नीचे उतार दिया। ट्रक की चाभी, कागजात व चालकों के मोबाइल फोन भी ले लिए। वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। सुनील ने खुद पर गाली-गलौज किए जाने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

वहीं, जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने बताया कि दो वाहनों को पकड़ा गया है। इसमें सारे कागजात हैं, लेकिन ओवरलोड के कारण कार्रवाई की र्गई है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि मामला पुलिस व खनिज विभाग का है। दोनों विभाग से कहा गया है कि इसकी जांच कराएं। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। नियमानुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें