फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरजनपद मे रहकर की पढ़ाई, अच्छे अंक पाकर होनहारों ने किया जिले का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में सीबीएससी के 12वीं की परीक्षा में जिले के छात्रों ने स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया। इसके अलावा स्थानीय छात्र-छात्राएं जो बाहर पढ़ते हैं, वहां भी 85 से 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उनके अभिभावकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जिले के संत थॉमस, केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय के 38 छात्रों में 35 पास हुए जबकि तीन फेल हुए हैं। केंद्रीय विद्यालय व संत थॉमस का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सद्गुरु शिक्षा समिति जानकीकुंड की ओर से संचालित सद्गुरु पब्लिक हॉयर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने सत्र 2019-20 की सीबीएससी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल किया। विद्यालय के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
सद्गुरु पब्लिक स्कूल के प्रथम स्थान छात्र प्रखर त्रिपाठी पुत्र चंद्रप्रकाश त्रिपाठी निवासी कर्वी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। छात्र शिवांशू सिंह पुत्र रविकरण सिंह निवासी रामघाट एवं प्रशांत कुमार पुत्र दिलीप कुमार सिंह निवासी कर्वी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान पर 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ अमन कंचनी पुत्र मनोज कंचनी निवासी कर्वी रहे।
विज्ञापन

चौथे स्थान पर 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा श्रेया चतुर्वेदी पुत्री रामसोवरे चतुर्वेदी निवासी कर्वी रहीं। छात्रों के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सद्गुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन एवं सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक डा. बीके जैन ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें