चित्रकूट में पहाड़ी थाना अंतर्गत दरसेड़ा गांव का दीनदयाल (16)पुत्र तीरथ निवासी दरसेड़ा जिला लगे वनकट गांव में मंगलवार को बन रहे एक मकान की सटरिंग खोलने को दौरान हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो र्गई।
मृतक के भाई मोहन ने बताया कि उसका भाई वनकट गांव के पुष्पेंद्र पटेल के बन रहे मकान के लेंटर की शटरिंग खोलने का कार्य कर रहा था। मकान ठेकेदार रमेश प्रजापति बनवा रहा था। उसी के अंडर में भाई काम करा था। पांच भाई है जिसमें सबसे छोटा है। एक बहन है, मां रातुलिया का घटना के बाद से रो रोकर बुराहाल है।
वहीं, मऊ थाना अंतर्गत नीबी गांव के छात्र शनि (17) पुत्र राजकिशोर घर कें अंदर लगे पंखे की तार छू जाने से करंट लगने से मौत हो गई। छात्र के परिजनों ने बताया कि वह कस्बे के कौशांबी इंटर कालेज के 11 वीं का छात्र है। रात्रि को घर के अंदर सो रहा था। किसी काम के लिए उठा था। रास्ते पड़ी पंखे की तार में उलझ गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।