फोटो- 7- स्कूल में स्वेटर पाने के बाद खुश छात्र व मौजूद राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
- फोटो : CHITRAKUTT
पहाड़ी(चित्रकूट)। इंग्लिस मीडियम प्राइमरी स्कूल चकजाफर पहाड़ी में शासन की मंशानुरूप नि:शुल्क स्वेटर वितरण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने छात्रों को ड्रेस की स्वेटर बांटी। स्वेटर पाने के बाद छात्रों के चेहरे खुशी से चमकने लगे।
बृहस्पतिवार स्कूल भवन में राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य निधि हैं उनको संस्कारवान एवं शिक्षित बनाना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। विद्यालय द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय मे जानकारी प्रदान की। साथ ही बताया कि शीघ्र ही पूरे जनपद में नि:शुल्क स्वेटर वितरण का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारित शिक्षा के माध्यम से ही समृद्ध समाज व राष्ट्र की स्थापना हो सकती है उन्होंने विश्वास जताया कि जनपद के सभी शिक्षक शासन की मंशानुरूप कार्य करते हुए उनकी आशाओं एवं अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए संकल्पित हैं। प्रधानाध्यापिका शिल्पा चौहान ,लवलेश सिंह ,हीरालाल सिंह , शिखा गुप्ता व मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे ।