फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बच्चों ने रैली निकाल दिया यातायात नियमों का संदेश

Fri, 13 Nov 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यातायात माह के तहत शुक्रवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी हरीराम यादव ने बच्चों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और यातायात संकेतों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी हरिराम यादव, समाजसेवी डॉ. प्रभाकर सिंह, सभासद शंकर प्रसाद यादव और प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में भ्रमण कर ग्रामीणों से दोपहिया वाहनों पर हेलमेट पहनने और चार पहिया पर सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
इस दौरान यातायात पुलिस के जागेश्वर प्रसाद ने भी सड़क पर सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। इस अवसर पर कांस्टेबल रामकिशन, अजय यादव, शिक्षिका सुशीला पांडे, रंजना चंदेल, ममता देवी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें