चित्रकूट। कोतवाली कर्वी क्षेत्र के सपहा में 11 नवंबर को दिनदहाड़े एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 45 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। पीड़ित धनराज सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
धनराज सिंह 11 नवंबर को सुबह पांच बजे खेत गए थे। उनकी बेटी रोशनी सिंह नौ बजे घर में ताला लगाकर परिक्रमा के लिए निकली थी। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच चोरों ने चहारदीवारी फांदकर घर में प्रवेश किया। उन्होंने सभी दरवाजों और लोहे की अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोरों ने डेढ़ तोले का मंगलसूत्र, 20 तोला चांदी के कड़े, पायल, बिछिया और 45 हजार रुपये नकदी चुरा ली। पुलिस से एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और सामान बरामदगी की मांग की गई है।