ससुर व जेठ ने जायदाद में हिस्सा देने से इंकार किया तो महिला पति और छोटे बच्चों के साथ अनशन पर बैठ गई। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर उसके साथ अभद्रता भी करता है और उसके पति को जायदाद से बेदखल करना चाहता है।
मुख्यालय के ब्लाक परिसर के सामने राजापुर तहसील क्षेत्र के पैकौरा निवासी मिथलेश देवी ने पति सत्यनारायण और अपने बच्चों के साथ गुरुवार से अनशन शुरू किया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके परिजन पति की बीमारी का इलाज नहीं करा रहे।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घर का बंटवारा करने को कहा तो ससुर आदि उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे निराश होकर वह अनशन पर बैठी है।