बाल संप्रेक्षण गृह में बुधवार की रात तीन युवकों ने
जमकर बवाल काटा। पुलिसकर्मियों और बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों ने दो
युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया, किंतु तमंचा लहराकर संतरी को धमकाने वाला
युवक भाग निकला। कोतवाली प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि आरोपी युवकों के
खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
शंकर बाजार के पास स्थित बाल
संप्रेक्षण गृह के संतरी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात लगभग
साढ़े ग्यारह बजे गश्त पर कोतवाली से पुलिसकर्मी राजकिशोर, बाबूलाल और मनीष
वहां पहुंचे। रूटीन के अनुसार रजिस्टर मांगा तो वह चैनल खोलकर अंदर
रजिस्टर लाने के लिए जाने लगा।
भूपेंद्र के अनुसार, चैनल के पास
तीन युवकों को बैठा देख उसने टोका। इस पर ये लोग उसे पीटने लगे। एक युवक ने
तमंचा लहराकर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब वह चिल्लाया तो सिपाही और
कर्मचारी वहां पहुंचे। इस पर युवक भागने लगे।
दो युवकों दीपक सिंह
पुत्र छोटेलाल और सुधीर यादव पुत्र बलवंत निवासी अहिरनपुरवा को उन लोगों ने
पकड़ लिया, जबकि तमंचा लेकर अमित ठाकुर भाग निकला। उधर, कोतवाल ने बताया
कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही
है।