शिवरामपुर रेलवे स्टेशन में लावारिस मिली बच्ची कंचन को राजकीय बाल संरक्षण गृह इलाहाबाद भेजा जाएगा। बाल कल्याण समिति ने यह निर्णय लिया है। बच्ची की सुरक्षा के लिए कोतवाली को पत्र भेजा गया है। चाइल्डलाइन चित्रकूट की कोआर्डिनेटर रश्मि कपूर ने दी।
मंगलवार को शिवरामपुर रेलवे स्टेशन पर मिली इस बच्ची कंचन (12) को जीआरपी ने चाइल्डलाइन को सौंपा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।
समिति ने निर्णय दिया है कि फिलहाल बच्ची को राजकीय बाल संरक्षण गृह इलाहाबाद भेजा जाएगा। इस संबंध में कोतवाली को पत्र भेजकर एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल की व्यवस्था के लिए कहा गया है।
संभवत: शुक्रवार को बच्ची को इलाहाबाद लेकर जाएंगे। चाइल्डलाइन लगातार बच्ची के बताए पतों पर जानकारी कर रही है पर अभी तक कोई सकारात्मक जानकारी नहीं मिली है।