चित्रकूट/पहाड़ी। छत पर खेल रहे बालक करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के भंभौर के महुटा रूपौली निवासी लवलेश यादव ने बताया कि उसका पुत्र लवदीप (6) शुक्रवार सुबह घर के ऊपर छत पर खेल रहा था। छत से ही विद्युत कनेक्शन के लिए 440 बोल्ट का तार पोल तक गया था।
छत पर तार कटी थी। खेलते समय वह तार से करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। जानकारी पर परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। लवदीप दो बहनों में इकलौता था। मां सविता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। (संवाद)