फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बालिका की मौत

Sun, 24 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के बाद तेज धूप डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ा रहा है। शिवरामपुर कस्बे में रविवार को डायरिया से एक बालिका की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


डायरिया और बुखार के मरीजों की इस समय अस्पताल में भीड़ है। शनिवार को बुखार से एक वृद्धा की मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को डायरिया से एक बालिका की मौत हो गई। शिवरामपुर निवासी पप्पू खां के बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया पांच साल की रोशनी उर्फ बेबी की हालत कई दिन से खराब थी।

दो दिन पहले शिवरामपुर पीएचसी में उसका इलाज कराया था। रविवार को अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा उसके अन्य बच्चे करीम (छह), आऊ  (दो) व सलीम (10) भी डायरिया से पीड़ित हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही जिला अस्पताल में शांति, संतोष, आर्णेव द्विवेदी, मोनिका, संतोष कुमार, मंगल प्रसाद, कमला देवी, जावित्री व सुधा निवासी भुजौली, पुरवा तरौहा का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें