फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में आज गूंजेंगा बम बम भोले

Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
रामघाट की ओर जाती कांवरियों की टोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन माह के पहले सोमवार को जिले के सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ेगी। शाम को मंदिरों में शिव मूर्ति का श्रंगार किया जाएगा। रामघाट से लेकर मड़फा और अन्य शिव मंदिरों के पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। रामघाट में मत्गयेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक के दौरान महिला व पुरुष भक्तों की अलग लाइन होगी। सुरक्षा के लिए मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सावन माह में भक्त पूरी आस्था से भगवान शिव की पूजा करते हैं। प्रतिदिन शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन सोमवार का विशेष महत्व होता है। भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव का माना गया है। मान्यता है कि इस दिन ही शिव भक्तों के सबसे करीब होते हैं। इस माह के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए रविवार को ही राजापुर, पहाड़ी, मऊ व बरगढ़ क्षेत्र के कांवरियां बोल बम का नारा लगाते हुए रामघाट पहुंच चुके हैं। शिवमंदिरों की सफाई का काम तेजी से हो रहा है। मत्यगयेंद्र नाथ स्वामी के प्रमुख पुजारी विपिन कुमार ने बताया सोमवार को भगवान का विशेष श्रंगार होगा।

एसपी केके चौधरी ने बताया कि सभी शिवालयों के पास जरूरत के मुताबिक फोर्स तैनात की गई है। रामघाट पर भीड़ व बारिश का मौसम होने के कारण गोताखोर पुलिस भी मौजूद रहेगी। रामघाट के दोनों प्रवेश द्वार पर पुलिस जांच टीम रहेगी। स्टेशन व बस स्टैंड पर सुरक्षा बल रविवार की रात ही तैनात कर दिया गया है। रामघाट पर सीसीटीवी कैमरे से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


सावन के सोमवार को भगवान शिव को दूध व बेलपत्र चढ़ाने का विशेष महत्व है। इसे देखते हुए रामघाट में फूल बेचने वाले दुकानदारों ने दूध की कीमत बढ़ा दी है। साठ रुपये लीटर तक दूध रामघाट के पास बेचा जा रहा है। इसके साथ ही दुकानदारों ने बेलपत्र के दाम भी बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें